नई टिहरी में दो दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन, विधायक धन सिंह नेगी ने किया शुभारंभ।

टिहरी-नई टिहरी में जिला प्रशासन की तरफ से दो दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी ने किया। इस मेले में सबसे अहम बात यह है कि इसमें स्थानीय अनाजों, पकवानों, हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों के स्टाल लगाये गये हैं। स्थानीय स्तर पर महिला समूहों द्वारा बनाये गये उत्पाद और पकवान आकर्षण बने हुये हैं। इस मौके पर स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फॉर वोकल नारे के महत्व दिया गया है। नेगी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के स्वरोजगार से जुड़ने के प्रयास पलायन को रोकने में सहायक होगें। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विक्रय के लिये मेले के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं। इस मौके पर सीडीओ नमामि बसंल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न हस्तशिल्प के कारीगर हैं, लेकिन उन्हे प्रोत्साहन नही मिल पाता है, इसलिये इस प्रकार के मेलों का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों के उप्तपादों को आगे लाने के प्रयास किये जायेंगे, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Epostlive.com

25 अक्टूबर 2021, खबरें जनपद से विदेश तक।

25 अक्टूबर 2021

Epostlive.com

आज की सुर्खियां 24 अक्टूबर 2021

विश्वास का त्यौहार करवाचौथ- करवा चौथ आज: अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन रखेंगी निर्जला व्रत। सुहाग की सलामती और परिवार की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर आज…

Epostlive.com

पद्मश्री प्रीतम भरतवाण इंटरनेशनल जागर ढोल सागर अकादमी का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री ने।

देहरादून-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (आज) नालापानी चौक में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटर नेशनल अकादमी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अकादमी को 10…

Epostlive.com

खतलिंग पर्यटन विकास मेला, घुत्तू। मिला राजकीय मेला का दर्जा।

मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने की ने कई घोषणाएं। घनसाली- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को खतलिंग पर्यटन विकास मेले…

Epostlive.com

संस्कृति- लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग की ओर से मिलेगी पहचान-सतपाल महाराज।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने लोक कलाकारों की पहचान के लिए पहचान पत्र दिलाने के साथ साथ कई अन्यमहत्वपूर्ण घोषणायें की हैं। पौड़ी में प्रसिद्ध…

Epostlive.com

राज्य से विदेश तक। 11 अक्टूबर 2021

राज्य से विदेश तक। 11 अक्टूबर 2021

Epostlive.com

नवरात्रि विशेषांक। तीसरा दिन।आज होती है माँ के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा।

माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस…

Epostlive.com

नवरात्रि विशेषांक – आज दूसरे दिन की जाती है आदिशक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा।

माँ ब्रह्मचारिणी- शास्त्रों में मां ब्रह्मचारिणी को मां दुर्गा का विशेष स्वरूप माना गया है । नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है।मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की…

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

सुर्खियां जनपद से विदेश तक।

Epostlive.com