उत्तराखंड की बेटी रामेश्वरी “नादान” होंगी भारतीय गौरव अवार्ड से सम्मानित।

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के द्वारा होंगी सम्मानित-

उत्तराखंड मूल की वर्तमान में गाजियाबाद में रह रही प्रसिद्ध लेखिका ,कवियत्री रामेश्वरी “नादान” को यूथ वर्ल्ड सोशल मंच और डी के एस एस डी लाडली नूर कपूर फाउंडेशन, दिल्ली कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 101 विशिष्ट प्रतिभाओं को भारतीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। 27 अक्टूबर 2021 को होगा समारोह।

पूर्व में भी कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित

बाल साहित्य लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए चंद्र कुंवर बर्तवाल साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड मूल की रामेश्वरी नादान, गृहणी के साथ साथ लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अभी तक 7 पुस्तको का प्रकाशन किया जा चुका है। बाल साहित्य में विगत कुछ वर्षों से बहुत अच्छा लेखन कर रही हैं। उनकी कहानी बचपन एक उड़ान को पाठकों ने बहुत पसंद किया है।

(टिहरी जनपद के महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बरों की ई-डायरी अब आपके मोबाईल के लिये उपलब्ध है नीचे दिए गए बटन पर ई डायरी डाउनलोड करें)

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *