सुर्खियां जनपद से विदेश तक।28 अक्टूबर 21

टिहरी-घनसाली

आशा,आंगनवाड़ी,स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में समाजसेवी दर्शन लाल आर्य ने किया आयोजन।

नैलचामी के शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवी दर्शन लाल आर्य की ओर से कोरोना संक्रमणकाल में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरियों और स्वास्थ्य कर्मियों (326 लोगों को) को कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना काल में इन सभी कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों का जीवन बचाने का काम किया है। कार्यक्रम के आयोजक दर्शन लाल ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्प होना चाहिए। दर्शन लाल आर्य वर्तमान में भाजपा में उत्तराखंड अनुसूचित मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

उत्तराखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह 30 अक्टूबर को देहरादून से शुरू करेंगे मिशन 2022 का आरंभ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं जहां वह एक जनसभा को संबोधित करके प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे।
देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान पर आयोजित होने वाली इस जनसभा की तैयारियों के संबंध में यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक की गयी। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि शाह 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पार्टी की चुनावी रैली होगी।

खेल

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए 11 खिलाड़ी नामांकित।

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया समेत 11 ऐथलीट्स को 2021 के लिए मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।
इस बार अभूतपूर्व कुल 11 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। तोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली के नाम की सिफारिश भी चयन समिति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए की।

दिग्गज सुनील छेत्री इस सम्मान के लिए चुने गए देश के पहले फुटबॉलर बने। पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। ओलिंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

विशेष – अंतरिक्ष

नए युवा ग्रह की खोज।

अमेरिका : अंतरिक्ष विज्ञानियों ने की 2एम0437बी नाम के सबसे युवा ग्रह की खोज, बृहस्पति से भी बड़ा है इसका आकार
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने सबसे युवा ग्रह की खोज की है। यह पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज के बाद ग्रहों की उत्पत्ति के नए खुलासे होंगे। 2एम0437बी नामक ग्रह बृहस्पति से भी बड़ा और धरती के ज्वालामुखी जैसा गर्म है।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका तापमान धरती पर लावा उगल रहे किसी भी ज्वालामुखी के बराबर हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

इटली व ब्रिटेन के दौरे पर आज रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सामरिक साझेदारी की समीक्षा होगी। साथ ही कोरोना के बाद आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा होगी।आसियान-भारत शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित होता है और इसके जरिए भारत व आसियान को उच्चतम स्तर पर जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस दौरान वह जी-20 शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय शिखर वार्ता 30 अक्तूबर से इटली में शुरू हो रही है। उसके बाद वह ग्लासगो, ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी जी-20 की अहम बैठक में दुनिया से अफगानिस्तान पर संयुक्त दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करेंगे।

एशिया में पहली बार :

आपदा में देश में कहीं भी पहुंचेगा कंटेनर अस्पताल, चिकित्सा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल।

एशिया में पहली बार आपात चिकित्सा को लेकर भारत एक नई तकनीक पर काम कर रहा है जिसके जरिए हवा, पानी या फिर सड़क कहीं भी और कभी भी जरूरत पड़ने पर 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो जाएंगी। यह एक कंटेनर अस्पताल होगा जिसमें जांच से लेकर उपचार, आईसीयू से लेकर वेंटिलेटर तक की सेवा उपलब्ध होगी। इसका इस्तेमाल समुद्री तूफान, संक्रामक बीमारी, भूकंप आदि जैसी आपात स्थिति में किया जा सकेगा।

1867: स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म।

1914 : अमेरिका के चिकित्सा विज्ञानी जोनास एडवर्ड साल्क का जन्म, जिन्होंने पोलियो की पहली सुरक्षित और कारगर दवा ईजाद की।

1955 : अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर प्रोग्रामर और उद्यमी बिल गेट्स का जन्म।

आज का मूलमंत्र

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *