धूमधाम से मनाया लोकपर्व फूलदेई। लोकगीत गाकर सुख समृद्धि की कामना की।

उत्तराखण्ड में लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। फूलदेई पर्व पर बच्चे सुबह से हाथों में बुरांश, प्योली, सरसों समेत सतरंगी फूलों से सजी थाली और कंधे पर झोला लटकाए फूलदेई करने निकले। बच्चे घर-घर जाकर पुष्प और चावल अर्पित कर देली पूजन किया। वहीं लोगों ने शगुन के तौर पर बच्चों को चावल, गुड़, चॉकलेट, मिठाई देकर पर्व मनाया।
पहाड़ों में लंबी सर्दियों के समाप्त होने और गर्मी के आगमन का अहसास दिलाने वाले चैत्र मास का देवभूमि में विशेष महत्व है। देवभूमि उत्तराखंड में 14 मार्च से चैत्र मास फूलदेई या फूल संक्रांति का लोक पर्व मनाया जा रहा है। फूलदेई लोकपर्व उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति से आज भी लोगों को जोड़े हुए है। हिंदी महीने चैत्र की शुरुआत से लेकर अंत तक पहाड़ी अंचलों के घरों में पूरे एक महीने तक घर की चौखटें रंग-बिरंगे फूलों से महकती रहेंगी। विविधता में एकता को संजोए इस पर्व को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में फूल संग्राद तो कुमाऊं में फूलदेई के नाम से जाना जाता है। बच्चे घर-घर जाकर देहरी या देहली (घर की चौखट) पर फूल और चावल अर्पित कर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार, तुमार देली में बार-बार नमस्कार’ गीत गाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
टिहरी में भी विभिन्न जगहों फूलदेई का पर्व मनाया गया। पुलिस लाइन चंबा में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चों द्वारा लाइन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चों द्वारा बुरांश, कचनार , फ्यूंली को बांस की टोकरी में एकत्रित कर गुड़,चावल और नारियल से सजाकर, पूजा पाठ के उपरान्त आवासीय भवनों के मुख्य द्वार स्थित चौखट पर रखकर परिवारों की खुशहाली एवं सुख-शांति की कामना की।

Epostlive.com

महाशिवरात्रि पर टिहरी के विभिन्न शिवालयों में जुटे भक्त, पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें।

टिहरी। महाशिवरात्रि के मौके पर टिहरी के सभी प्रसिद्व शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्त पूजा-अर्चना में जुटें रहे । जिले के कोटेश्वर महादेव,देवलसारी महादेव,ओणेश्वर महादेव और बेलेश्वर महादेव के मंदिरों में श्रद्वालुओं ने मन्नतें मांगी। इस दौरान कई शिव भक्तों ने शिवालयों के पास भण्डारें का आयोजन भी किया है। सभी प्रसिद्ध भगवान भोले के मंदिर में श्रद्वालओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। जिले के कई शिवालयों का पौराणिक महत्व बताया जाता है। इन पौराणिक महत्व वाले शिवालयों में भक्तों ने अपनी अपनी मन्नतें मांगी। प्रताप नंगर स्थिति ओणेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे। यंहा स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज के और प्रवासी भक्त भी भोले के दर्शनों को पंहुचे।

Epostlive.com

आपका राशिफल- कुछ कहते हैं आपके सितारे।

मेष –

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन आशानुरूप कार्यों में सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। व्यापार-धंधे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ –

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार विस्तार को लेकर योजनाएं शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा या पिकनिक पर जा सकते हैं। सेहत भी बनी रहेगी।

मिथुन –

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कारोबार विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ होगा, अनावश्यक धन व्यय की भी अधिकता रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क –

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यों सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों और मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जोखिम लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह –
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजन, दोस्त, रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यथा कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या –

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

तुला –

आज का मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

वृश्चिक –

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने से भाग्य-वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

धनु –

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देने और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर –

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहने से दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। धन व्यय की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ –

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद होने की भी संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।28 जनवरी

खबर जिला से विदेश तक खेल से इतिहास तक। टिहरी 1.भाजपा–कांग्रेस में जारी है अदला बदली का खेल। उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद…

Epostlive.com

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल चंबा के छात्र – छात्राओं द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस।

शिक्षा संकाय बी एड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के द्वारा संचालित हुआ कार्यक्रम । कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन आर्ट, नृत्य, गायन आदि कार्यक्रम किए गए।…

Epostlive.com

आज की सुर्खियां। 26 जनवरी

सुर्खियां जनपद से विदेश तक, खेल से इतिहास तक। देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत। गणतंत्र दिवस के मौके पर…

Epostlive.com

विद्यालय में धूमधाम से मना लोक संस्कृति दिवस।

लोक संस्कृति दिवस। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल।

Epostlive.com

टिहरी के विधायक धन सिंह ने बांटे लोक कलाकारों वाद्य यंत्र।लोक गायक प्रीतम भरतवाण भी रहे शामिल , दी प्रस्तुति।

टिहरी। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं, राजनैतिक लोग मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गये हैं। टिहरी में कुछ नेताओं द्वारा क्रिकेट किट बांट कर युवाओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है, तो कुछ ने लोक कलाकारों को बाद्य यंत्र बांटने का काम शुरू कर दिया है, वंही कुछ लोग विभिन्न सम्मान समारोह आयोजित कर लोगों को इकटठा करने में जुट गये हैं। नई टिहरी में स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोक कलाकारों को ढोल, दमांउ और मसकबीन बांटने को कार्यक्रम रखा। इस मौके पर उन्होने 84 जोड़े बाद्य यंत्र वितरित किये। यंहा आयोजित कार्यक्रम में पदम श्री व जागर समा्रट के नाम से जाने जाने वाले लोक कलाकार प्रीतम भरतवाण के हाथों लोक कलाकारों को बाद्य यंत्र वितरित किये गये। यंहा प्रीतम भरतवाण की तरफ से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि इन लोक कलाकारों की बदोलत ही उत्तराखण्ड की संस्कृति जीवित है और इनका सम्मान किया जाना इन लोगों का मनोबल बढाना हैं। उन्होने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कार्यो के अलावा सामाजिक कार्यो में भी अपना योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर लोक गायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि यह एक अच्छी परम्परा है, इस प्रकार के काम कोई भी राजनैतिक दल के लोग करेंगे तो वह उस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Epostlive.com

धूमधाम से मनाई मंगसीर की बग्वाल, कैलापीर के निशान के साथ भक्तों ने लगाई दौड़।

भिलंगना ब्लाक के बूढाकेदार क्षेत्र में मंगसीर की बग्वाल (दिवाली) धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण ने पारंपरिक व्यंजन बनाए भैला खेला और आतिशबाजी भी की। शनिवार को गुरु कैलापीर मेले का आयोजन शुरु हुआ, जिसमें गुरु कैलापीर के निशान के साथ हजारों ग्रामीणों ने खेतों मेंआस्था की दौड़ लगाई।
शुक्रवार रात को भिलंगना के बूढाकेदार क्षेत्र में मंगसीर की दिवाली के मौके पर क्षेत्र में खूब रौनक रही। दूर दराज क्षेत्र से लोग ग्रामीणों के घरों मे मेहमान भी पहुंचे। बूढ़केदार के क्षेत्र के ग्रामीणों सामूहिक रुप से पुंडारा के सेरा में भैले खेले और मंनाण का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य किया। घरों में बने पारंपरिक पकवानों में स्वांले और पकोड़ी का मेहमानों और परिवार के सदस्यों ने खूब लुप्त उठाया। बीती शुक्रवार रात्रि को क्षेत्र में बड़ी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। और शनिवार को तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेले का शुभारंभ हुआ।
सुबह से गुरु कैलापीर की मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद ग्रामीण ढोल-दमांऊ के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। और सीटी बजाकर देवता के मंदिर से बाहर आने का आहवान किया। देवता के बाहर आते ही श्रद्धालुओं ने सीटी बजाकर व जयकारे लगाकर देवता का स्वागत किया। दोपहर डेढ़ बजे गुरु कैलापीर के निशान को मंदिर से बाहर लाया गया। जिसके बाद देवता गांव के मुख्य रास्तों से होकर पुंडारा के सेरा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने गुरु कैलापीर देवता के निसान के साथ गेहूं के खेतों में दौड़ लगाई। बूढाकेदार मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने बताया विगत वर्षों की भांति वह इस वर्ष सीएम को मेले में आने का न्यौता देने गये थे, लेकिन चार दिसंबर शनिवार को पीएम मोदी की देहरादून में होने वाली रैली के चलते मेले में नहीं शामिल नहीं हो सके। इस मौके पर सचिव धीरेंद्र नौटियाल, हिम्मत रौतेला, कोषाध्यक्ष रामानुज बहुगुणा, सुशील सेमवाल, पूरव सिंह नेगी, प्रधान सनोप राणा, क्षेपंस मुकेशनाथ, मीडिया प्रभारी धनपाल गुनसोला, चंद्रेशनाथ, महेशनाथ, अखिलेश नाथ, धर्म सिंह जखेड़ी, सुखदेव बहुगुणा, गोपेश्वर प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां। जनपद से विदेश तक। 18 नवंबर

टिहरी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों और संस्कृति सँवाहकों को किया सम्मानित। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और उत्तराखंड जनमंच ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर पत्रकारों, लोक संस्कृति…

Epostlive.com