आज की सुर्खियां। टिहरी राजमाता का निधन।

टिहरी- राजमाता का निधन- टिहरी राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। राजमाता गढ़वाल के राजा व 8 बार के सांसद रहे महाराजा मानवेन्द्र…

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

आज है पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्य तिथि। टिहरी- जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने ई-श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण…

Epostlive.com

कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत। टिहरी में 60 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य।

कांग्रेस टिहरी सदस्यता अभियान

Epostlive.com

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला-2 विभागों का होगा एकीकरण।

सी एम पुष्कर धामी ने सचिवालय में सिंचाई व लघु उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में दोनों विभागों के एकीकरण की योजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री धामी…

Epostlive.com

“खबरें राज्य से विदेश तक”

आज है वर्ल्ड हार्ट डे- हृदय रोग देश मे महामारी की तरह फैलता जा रहा है। देश की युवा आबादी बहुत तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। हर…

Epostlive.com

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कहा-कम्प्रोमाइज नही कर सकता।

चंडीगढ़। पंजाब में फेरबदल के बाद भी अंर्तकलह शांत नही हुई है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के लिए आतुर थे। अंत में उन्होंने पार्टी के भीतर कैप्टन के खिलाफ माहौल तैयार कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि हाईकमान कैप्टन के विकल्प के रूप उन्हें सीएम के तौर पर पेश करेगी। लेकिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहले नंबर सुनील जाखड़ रहे। सुनील जाखड़ को सीएम बनाने के पक्ष में 40 विधायक थे, जबकि रंधावा को सीएम बनाने के पक्ष में 20 विधायक थे। सिर्फ को मात्र 12 विधायकों का ही समर्थन मिला। पार्टी में काफी जिद्दोजहद के बाद सीएम के रूप में चौथे चेहरे चरणजीत सिंह के नाम पर मोहर लगी। चन्नी ने अब सीएम पद की कमान संभाल ली है। वह अपने मंत्रिमंडल का गठन भी कर चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि पार्टी हाईकमान उन्हें अगले सीएम के रूप में पेश करेगा। इस संबंध में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने भी पहले कहा था कि सिद्धू अगले चुनाव में सीएम पद का चेहरा होंगे। हालांकि बाद में रावत भी अपने बयान से पलट गए।

Epostlive.com

भौं कुछ- विक्रम बिष्ट: फेंकते रहिए …….

भौं कुछ…..विक्रम बिष्ट

Epostlive.com

राज्य से विदेश तक की खबरें। लाखों लोगों को उत्तराखंड सरकार ने दी राहत।

उत्तराखंड सरकार ने आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि बढ़ा कर प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। अब आय प्रमाण पत्र की वैधता अवधि एक साल होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इससे सरकार की कल्याणकारी योजना और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने के लिए बार-बार प्रमाण पत्र बनाने का झंझट नहीं रहेगा।

Epostlive.com

नाराज कांग्रेसियों ने कोतवाली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। वहीं, बैठक के पहले दिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें पिल्ला कहा था। जिससे कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है और कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी के नेतृत्व में पलटन बाजार स्थित कोतवाली पहुंचकर भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ एक शिकायती पत्र सौंपा है। वहीं, कांग्रेसियों ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में कहा गया है कि 26 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम में हमारे दल के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के ऊपर उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अभद्र टिप्पणी की है, जो निराधार है। इससे ना सिर्फ हमारे नेता की छवि को धूमिल हुई है बल्कि हम सभी कांग्रेस जनों की भावनाओं भी आहत है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा का कहना है कि एक सभ्य समाज और राजनीतिक शुचिता का तकाजा है कि इस तरह की शब्दावली का संज्ञान लिया जाए। कांग्रेस जनों ने शिकायती पत्र में तत्काल भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से राहुल गांधी पर की गई। अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेस जनों का कहना है कि ये भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है और कांग्रेस पार्टी के कड़ी शब्दों में निंदा करती है। इसके विरोध में आज कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार का पुतला दहन करके अपना विरोध जताएंगे।

Epostlive.com

” आज की मुख्य सुर्खियां “

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस आउट रीच कमेटी की बैठक एवं प्रेस वार्ता आज प्रातः 12 बजे बौराड़ी मिलन केंद्र में होगी। बैठक में कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश आउट रीच कमेटी के अध्यक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आदि उपस्थित होंगे। बैठक में वनाधिकारों व युवाओं के विशेषाधिकारों पर वार्ता होगी।

Epostlive.com