एक और विधायक ने थामा भाजपा का दामन।

भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी…

Epostlive.com

चुनाव चर्चा- विक्रम बिष्ट- टिहरी गढ़वाल: सीधा, त्रिकोण और घनसाली का घमासान।

टिहरी गढ़वाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में आगामी चुनाव में तीन सीटों पर सीधे मुकाबले के आसार बनते दिख रहे हैं। दो सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।
घनसाली सीट पर घमासान होना निश्चित है। कारण बेशक अलग है। घनसाली सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वर्तमान परिसीमन के तहत यह विधानसभा का आखिरी चुनाव है। नये परिसीमन में सीटों के मानचित्र में फेरबदल तय है। इसलिए राजनीति की चौसर का हर मोहरा इस बार अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है। कम से कम सोशल मीडिया पर घनसाली की धमक दिखा रही कि यह सीट दिलचस्प मुक़ाबले में फंसने वाली है। राजनीति का कोई भी जादूगर बहुत कुछ उलट-पुलट सकता है।
नरेन्द्र नगर भाजपा के लिए ही टेढ़ी खीर है। यहां चुनाव पार्टियों के बीच नहीं दो लोगों के बीच होना है। दोनों भाजपा में हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत पिछले चुनाव में आमने-सामने थे। निर्दलीय प्रत्याशी ओमगोपाल रावत ने भाजपा के कद्दावर नेता सुबोध उनियाल को कड़ी टक्कर दी थी। मतों के अंकगणित के मामले में ओमगोपाल भी सुबोध उनियाल की तरह जनपद के अव्वल उम्मीदवारों में से है। यहां पहली परीक्षा भाजपा की ही है।, जारी,,,,,,,।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

सुर्खियां जनपद से विदेश तक।

Epostlive.com

धनोल्टी विधानसभा प्रभारी कांतिलाल बावरा ने टटोली नब्ज। कहा- माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के धनोल्टी विधानसभा प्रभारी कांतिलाल बावरा ने कहा की चुनाव आते ही भाजपा देश और प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ कर उसका राजनीतिकरण करना चाहती है उन्होंने कहा कांग्रेस जनों को भाजपा की ओछी राजनीति से जनमानस को वाकिफ कराना होगा ।
भाजपा के पास इन विगत पौने 5 वर्षों की उपलब्धि का कोई भी लेखा जोखा नहीं है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का 10% भी वादा पूरा नहीं किया भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस जनों को अपने-अपने बूथ मजबूत करने का काम करना होगा।जिससे 2022 की जीत सुनिश्चित की जा सके।

जनपद के प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस जनों को घर से बाहर निकलकर कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचना होगा उन्होंने कहा जनमानस कांग्रेस की और देख रहा है बस हमें उन्हें मान-सम्मान के साथ अपने साथ जोड़ना है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम सबको भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनमानस को आगाह करना होगा भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है और अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। तब चाहे शिक्षा के छेत्र में वो स्वास्थ की छेत्र में हो रोजगार के मामले में हो इस प्रदेश में महंगाई आसमान पर है नौजवान बेरोजगार है हमें आजभाजपा की असलियत जनता के सामने रखनी है देश का किसान बिगत नो महीने से सड़क पर है सरकार गूंगी बहरी बनकर दमन कारी नीतियां अपना कर किसान आंदोलन कुचलना चाहती है। आज कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी तीन कृषि काले कारणों के खिलाफ किसानों की लड़ाई में जन जन के साथ खडे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा भाजपा दमनकारी नीति अपना कर विपक्ष को दबाना चाहते हैं।
विगत 15 वर्षों से धनोल्टी में कांग्रेस का विधायक नही होने के कारण यहां का विकास चौपट हो रखा है। जो जनप्रतिनिधि यहां से विधायक बनकर जाता है वे फिर दुबारा लौटकर जनता के बीच में नहीं आते और ठीक 5 साल बाद उन्हें जनता की याद आती हे और वोट मांगते हैं इसलिए इस बार कांग्रेस पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी हम सब लोग एक होकर कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।

उपरोक्त बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन सिंह गोसाई ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, मायाराम लसियाल , सुनील कुमार बरुण महिला अध्यक्ष, सुमेरी बिष्ट,पवना खंडूड़ी, सुमन सिंह बिष्ट ,दीपचंद सजवान, गोविंद सिंह रावत, मोहनलाल निराला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Epostlive.com

क्या भाजपा के पाले में आएगा एक और विधायक?

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बीच पार्टियों में जोड़-तोड़ का गणित भी चल रहा है। देखा जा रहा है कि कई नेता इधर…

Epostlive.com

उत्तराखंड आंदोलन -जरा याद करो कुर्बानी:विक्रम बिष्ट। उत्तराखण्ड जल रहा था दिल्ली में राजनीतिक खेल,

उत्तराखंड आंदोलन जरा याद करो कुर्बानी।
उत्तराखण्ड जल रहा था दिल्ली में राजनीतिक खेल,

Epostlive.com

अब अन्तरिक्ष में होगा लाइट,साउंड,कैमरा, एक्शन।

अंतरिक्ष में शूट करने वाला पहला देश बनेगा रूस। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए टीम रवाना। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए AIIMS ऋषिकेश में तैयारियां तेज। 7 अक्टूबर को…

Epostlive.com

उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भाजपा- कोंग्रेस ने छलावा किया:- ऐरी।

टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी अपने गढ़वाल मंडल दौरे के पहले दिन नई टिहरी पँहुचे। नई टिहरी पँहुचने पर उक्रांद कार्यकर्ताओ ने ऐरी का स्वागत किया। यंहा अध्यक्ष ऐरी ने जिला पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की ।उन्होंने सभी को 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने को कहा। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी भयानक रूप ले रही है। राज्य के युवा आज अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है। युवाओं को रोजगार दिलाना उक्रांद की पहली प्राथमिकता है। आगामी चुनाव में बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शक्त भू कानून की जरूरत है । ऐरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को खत्म कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाय, मूलनिवास कट ऑफ डेट 1950 लागू किया जाय। ऐरी ने कहा कि टिहरी डैम से लोकल लोगों की आवाजाही के लिये 24 घण्टे छूट मिले। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने इस राज्य का विचार दिया ,बनाया और अब उक्रांद ही इस राज्य को संवरेगा है। उक्रांद की बैठक में परिसम्पत्तियों का बंटवारा, सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने, पन्तनगर विस्वविद्यालय को पूर्ववत रखने,उपनल या अन्य अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने ,आशा कार्यकत्रियों व भोजनमताओ को उचित मानदेय, राज्य में स्थापित कम्पनियो में राज्य के स्थानीयों युवाओं को 80प्रतिशत रोजगार, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, राज्य आंदोलनकारियो को सरकारी नौकरियों में 10 क्षेतिज आरक्षण , स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हटाये गए संविदाकर्मियों की विभाग पुनः बहाली, आदि 22 राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये।

Epostlive.com

अभ्यर्थियों को सी एम धामी का तोहफा

उत्तराखंड में विभिन्न चयन एजेंसियां भर्ती के लिए मार्च2022 तक अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लेंगे। सरकार ने इसका जीओ जारी कर दिया है। कोविङ-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े…

Epostlive.com

भौंकुछ -विक्रम बिष्ट : हरदा का हरेला, पंजाब में करेला।

भौंकुछ विक्रम बिष्ट
हरदा का हरेला, पंजाब में करेला।

Epostlive.com